फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर 'प्यार का झांसा' देकर लोगों को ठगती है दिल्ली की युवती, पुलिस कर रही तलाश

Tue, 16 Apr 2019 10:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठने वाला गैंग दिल्ली की युवती चला रही थी। पुलिस की पकड़ में आए गैंग के एक सदस्य ने इसका खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती उसकी प्रेमिका है। 
विज्ञापन


उसने ही हनी ट्रैप में लोगों को फंसाने का प्लान बनाया। इसके लिए फेसबुक पर फर्जी आईडी भी बनाई। लोगों से बात भी युवती करती थी। पुलिस युवती सहित फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। 

इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा अनुज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सत्येंद्र कुमार निवासी बढ़ा भरतरा, सरायशेख, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद है। उसके फरार साथी नीलम राणा उर्फ दीप्ति निवासी चित्रा विहार, शिकरपुर (पूर्वी दिल्ली), रितेश निवासी ज्वाला नगर (रामपुर) और जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी ककरैना, बरेली हैं। सत्येंद्र के पास से 60 हजार रुपये, आनंद इंजीनियर कॉलेज की फर्जी स्लिप बरामद हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सत्येंद्र ने बताया कि वह बीटेक कर चुका है। छह महीने पहले कानपुर स्टेशन पर उसकी मुलाकात दिल्ली की नीलम से हुई थी। दोनों की दोस्ती हो गई। वह मिलने लगे। रितेश और जितेंद्र ने भी बीटेक किया है। तीनों नौकरी की तलाश में दिल्ली गए थे। यहां पर नीलम के घर में ही रुके। 

नौकरी नहीं मिलने पर नीलम ने लोगों को ठगी के जाल में फंसाने का प्लान बनाया। इसके लिए फेसबुक पर अपने नाम से आईडी बनाई। इस पर एक युवती का फोटो लगाया। पहले अपने परिचितों से मदद के नाम पर रुपये जमा करा लिए। बाद में अन्य लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। युवकों को प्यार का झांसा भी देती थी। इसके बाद मदद के नाम पर रकम जमा करा लेती थी।

छह महीने में गैंग ने 15 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया। इनसे पांच लाख रुपये से अधिक खाते में जमा करा चुके हैं। पुलिस के पास पांच से अधिक पीड़ित आ गए हैं। दस और पीड़ितों के आने की संभावना है। पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जनक नगर, सहारनपुर निवासी आदित्य कुमार गैंग के जाल में फंस गया था। उससे युवती ने कहा था कि वह बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह फीस जमा नहीं कर पा रही है। इस कारण परीक्षा में नहीं बैठ सकेगी। आदित्य से मदद मांगी। उससे 60 हजार रुपये जमा करा लिए। ठगी का पता चलने पर आदित्य ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था।

युवती ने पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोला था। लोगों से मिलने वाली रकम को इसी खाते में जमा कराया जा रहा था। अब पुलिस इस खाते में पड़ी रकम की जानकारी लेगी। आरोपियों को जो भी रकम मिलती थी, वह उसे अपने शौक पूरे करने में खर्च करते थे।

शहर में पिछले दिनों हनी ट्रैप में कई लोग फंस गए थे। बीएसएनएल के अधिकारी से युवती ने फेसबुक पर दोस्ती की थी। इसके बाद उनसे फोटो मंगवाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इसी तरह एक कारोबारी को भी ब्लैकमेल किया गया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। रेंज साइबर सेल जांच कर रही है।


सामने आया फिल्म 'Saand Ki Ankh' से Taapsee-Bhumi का लुक, दिखा शूटर अंदाज, देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें