फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली की युवती से फेसबुक पर प्यार, शादी के 15 दिन बाद हत्या

Sat, 30 Dec 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना क्षेत्र के गांव कटैलिया निवासी आकाश जाटव नाम के युवक ने फेसबुक पर उपनाम बदलकर आकाश शर्मा के नाम से आईडी बनाई। दिल्ली के एक युवती से प्रेम प्रसंग चला। कस्बा अवागढ़ में 14 दिसंबर को एक बरातघर में शादी कर ली। शनिवार को गांव में मकान के पीछे जला हुआ शव देखा गया। युवक सहित सभी ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

गांव कटैलिया में लोगों ने जब आकाश के घर पर ताला लटका देखा तो शंका हुई। इसके बाद मकान के पीछे शव जलते पाया गया, तब पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक महिला का शव पूरी तरह से जल चुका था, हड्डियां शेष रह गईं। महिला की हत्या कर शव जलाए जाने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं। युवक के परिजन की तलाश में टीमें लगाई गई हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरी ओर महिला के मायके की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में पुलिस के सामने महिला के परिजन तक पहुंचने का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है। पुलिस अंधेरे में ही हाथ-पैर मार रही है लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें