फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-2: आगरा-दिल्ली सिक्स लेन में लगेगा एक और साल  

Tue, 30 May 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा 
विज्ञापन
highway
विज्ञापन
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी रेंगते हुए ही सफर पूरा करना होगा। हाईवे को छह लेन का बनाने का कार्य अभी लंबे समय तक जारी रहेगा। जून, 2017 में पूरा होने वाला निर्माण 60 से 65 प्रतिशत पर ही लटका हुआ है। इसे पूर्ण होने में एक साल और लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को चार से छह लेन में परिवर्तित करने की प्रक्रिया 2012 में शुरू हुई थी। इसे अब पांच साल हो चुके हैं, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इससे दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग का सफर दुखदायी बन गया है। मथुरा जनपद में ही 19 साइट पर काम चल रहा है। इसमें चार फ्लाईओवर, 9 स्थानों पर वाहनों के लिए अंडरपास और छह स्थानों पर राहगीरों के लिए अंडरपास शामिल हैं। 

निर्माण कार्य की गति इस कदर धीमी है कि जनपद क्षेत्र में बन रहे वाहनों के अधिकांश अंडरपास अब तक सिर्फ 60 से 70 प्रतिशत तक ही पूरे हो सके हैं। फ्लाईओवर और राहगीरों के लिए अंडरपास की प्रगति इनसे बेहतर है। आकलन है कि बाकी कार्य को पूरा होने में अभी 10 से 12 माह का वक्त और लग सकता है।
विज्ञापन


मथुरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा न होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कार्य पूर्ण करने में अभी और वक्त लगने की बात कही है। फिर भी उन्हें जनपद में हाईवे के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें