फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डीएलएड की परीक्षा शुरू होने से पहले ही व्हाट्सएप पर आए प्रश्न, भाई अपनी बहन को करा रहा था नकल, गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले में डीएलएड की परीक्षाएं चल रही हैं। शहर के चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कॉलेज के गेट पर मंगलवार को एक युवक पकड़ा गया है, उसके मोबाइल में गणित का प्रश्नपत्र मिला है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में डीएलएड की चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न व्हाट्सएप पर आ गए। पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर एक युवक और परीक्षा दे रही युवक की बहन को गिरफ्तार कर लिया है।  चंपा अग्रवाल इंटर कालेज के प्रवेश द्वार पर पकड़े युवक के व्हाट्सएप पर मिले प्रश्नों को अन्य नंबरों पर भी भेजा गया था।  मामले में डायट प्रधानाचार्य ने पूरी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को भेज दी है। पेपर निरस्त करने का फैसला अब परीक्षा नियंत्रक का करना होगा। 

विज्ञापन

डीएलएड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को थी। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली के दौरान गणित की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी कॉलेज आ रहे थे। प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक राकेश माहेश्वरी को कॉलेज गेट पर  एक युवक मोबाइल दिखाते हुए कुछ परीक्षार्थियों से बातें कर रहा था। स्टैटिक मजिस्ट्रेट गिरीश कुमार कौशिक के साथ प्रधानाचार्य राकेश माहेश्वरी ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक ने नाम तरुण सिंह निवासी मोतीकुंज बताया। उससे मिले मोबाइल की जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि युवक ने कॉलेज में परीक्षा दे रही बहन पूनम सिंह पत्नी ऊधम सिंह के वाट्एसएप नंबर पर प्रात: 9:39 बजे तथा 9:55 बजे परीक्षा से जुड़े प्रश्न-उत्तर भेजे हैं। मोबाइल पर 27 सितंबर के प्रश्न पत्र भी परीक्षा समय से पहले मौजूद मिले हैं। प्रधानाचार्य राकेश माहेश्वरी ने इसकी तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को दी। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

नकल कराते और करते  भाई-बहन 
पुलिस को सौंप दिए हैं। दो दिन से परीक्षाएं हो रही थीं। पूरी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक इलाहाबाद को भेज दी गई है। पेपर निरस्त करने का अधिकार परीक्षा नियंत्रक को ही है। -महेंद्र सिंह यादव, डायट प्रधानाचार्य
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा : यूपी टीईटी 28 नवंबर को होगी, 28 दिसंबर को घोषित होगा परिणाम 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें