फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर: ठाकुरजी के श्रीविग्रह को कराया नौका विहार, की गई पुष्पवर्षा, विदेशी श्रद्धालुओं ने उठाया आनंद

Thu, 16 Mar 2023 07:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बुधवार की शाम इस्कॉन मंदिर में ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को नौका विहार कराया गया। इस दृश्य के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं पहुंचे। प्रतीकात्मक यमुना को विभिन्न प्रकार के फूलों की पंखुड़ियों से सजाया गया। 
विज्ञापन
ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को कराया गया नौका विहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण-बलराम इस्कॉन मंदिर में बुधवार की शाम ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को नौका विहार कराया गया। इस दिव्य और मनोहारी दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। 

डाले गए सुगंधित द्रव्य

दिव्य मनोरथ में बुधवार की शाम इस्कॉन मंदिर के आंगन में तीन से चार फुट तक पानी भरकर प्रतीकात्मक यमुना का स्वरूप दिया गया। प्रतीकात्मक यमुना में गुलाब, गेंदा, गुल्दावरी, चमेली, मोगरा, आर्किड आदि के फूलों की पंखुड़ियों सहित सुगंधित द्रव्य डाले गए। वहीं फूलों से सुज्जजित नौका रूपी कुंज महल में ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को विराजमान कराया गया। इसके बाद कुंज महल को प्रतीकात्मक यमुना में नौका विहार करने को लाया गया। 

की गई फूलों की वर्षा

इसी समय वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच श्रीविग्रहों को नौका विहार कराया गया। इसी बीच मंदिर की छत से फूलों की वर्षा होने लगी। संपूर्ण मंदिर प्रांगण जय-जयकार से गूंज उठा। मंदिर परिसर में रंगोलियां भी बनाई गईं। शाम को ठाकुरजी के समक्ष छप्पन भोग भी निवेदित किए गए। इस्कॉन वृंदावन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास, मीडिया प्रभारी रविलोचन, विमलदास आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी श्रद्धालुओं ने भी लिया आनंद - फोटो : अमर उजाला

कई देशों के श्रद्धालु हुए शामिल

इस्कॉन मंदिर में आयोजित हुए नौका विहार समारोह के दिव्य दर्शन का साक्षी बनने के लिए रूस, अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, जर्मन आदि देशों से आए श्रद्धालु ठाकुरजी के नौका में दर्शन कर हर्षित हो रहे थे। श्रद्धालु हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन के साथ नृत्य कर रहे थे। इस दिव्य बेला के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से आए हजारों भक्त मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें