फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: डिग्रियां कल से बटेंगी, कॉलेज नहीं लेंगे शुल्क; लोकपाल कार्यालय को बनाया केंद्र

Mon, 20 Jan 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित लोकपाल कार्यालय को केंद्र बनाया गया है। यहां  2023-24 सत्र की स्नातक, परास्नातक छात्र-छात्राओं को 21 जनवरी से डिग्री बांटी जाएंगी। 
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन 2023-24 सत्र की स्नातक, परास्नातक छात्र-छात्राओं को 21 जनवरी से डिग्री बांटने जा रहा है। इनकी संख्या करीब 60 हजार है। वेबसाइट पर भी विवरण जारी कर दिया गया है। छात्र संबंधित कॉलेज से इसे निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डिग्री वितरण के लिए विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित लोकपाल कार्यालय को केंद्र बनाया गया है। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वितरण होगा। इसमें संबंधित कॉलेज के प्रतिनिधि को प्राधिकार पत्र, आधार कार्ड, पहचानपत्र और घोषणापत्र साथ लेकर आना होगा।

इन डिग्रियों का कॉलेज से ही छात्रों को वितरण होना है। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस बाबत कॉलेज संचालक से घोषणापत्र भी लिया जाएगा। अगर कोई कॉलेज संचालक डिग्री के एवज में शुल्क या वसूली करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। छात्र विश्वविद्यालय में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिथि कॉलेज कोड
21 जनवरी- 01-200 तक
22 जनवरी 201-400 तक
23 जनवरी- 401-600 तक
24 जनवरी-601-800 तक
25 जनवरी-800 से अधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें