आगरा। विश्वकप में शानदार जीत के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सभी ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं देने के साथ दीप्ति शर्मा की जमकर सराहना की। किसी ने एक्स पर पोस्ट किया तो किसी ने उनके माता-पिता और भाई को फोन कर बधाई दी।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा दीप्ति शर्मा आपको महिला क्रिकेट विश्वकप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने के लिए बहुत-बहुत बधाई। क्रिकेट कोच शिवेंद्र कुमार ने कहा कि आगरा के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। दीप्ति शहर की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।
मानस नगर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं संग जश्न मनाया।
दीप्ति के प्रदर्शन ने न केवल आगरा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। - मुईन बाबूजी, सचिव, सिटीजन क्रिकेट क्लब
भारतीय लड़कियों ने दिखा दिया कि जज्बा हो तो सभी मुकाम संभव हैं। - करन गर्ग, क्रिकेट प्रेमी
भारतीय महिला टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर बहुत बहुत बधाई। - दीपिका मित्तल, सीए