फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीप्ति की संयमित अर्धशतकीय पारी ने लॉर्ड्स में भारत की लाज बचाई

विज्ञापन
सुमित शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र महिला टेस्ट के पहले दिन जब भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ते हुए लड़खड़ाने लगी, तब दीप्ति ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उनकी पारी ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

भारत की शुरुआत अच्छी रही और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 83 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 58 रन बनाए, लेकिन मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई। ऐसे समय पर सातवें नंबर पर उतरीं दीप्ति शर्मा ने धैर्य और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी साझेदारियां कीं। उनकी पारी की बदौलत भारत पहली पारी में 285 रन तक पहुंच सका। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए थे। भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दिलाई और मेजबान टीम अभी भी भारत से 264 रन पीछे है।

टेस्ट में दिखाई परिपक्व बल्लेबाजी
हाल ही में टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने अब टेस्ट क्रिकेट में भी दीप्ति ने परिपक्व बल्लेबाजी का परिचय दिया है। लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर अर्धशतक लगाना उनके जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हो गया है। -सुमित शर्मा, (भाई और कोच)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें