फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एशिया कप में दीप्ति के 14 विकेट ने बढ़ाया आगरा का गौरव

Tue, 15 Sep 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दी​प्ति के परिजन को मिठाई ​खिलाते खेलप्रेमी
विज्ञापन
आगरा। एशिया कप में आगरा की बेटी दीप्ति ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और 14 विकेट हासिल कर जिले का गौरव बढ़ा दिया। इससे परिजन और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। पाकिस्तान और इसके बाद फाइनल में श्रीलंका को हराने में भी दीप्ति का अहम रोल रहा। वहीं एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इन्कार करने की भी खूब सराहना हो रही है।
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा के माता-पिता और उनके भाई व कोच सुमित शर्मा ने परिवार के साथ टीवी पर यह रोमांचक फाइनल मुकाबला देखा। भारत की जीत की घोषणा होते ही घर में खुशी की लहर दौड़ गई। आसपास के लोगों और प्रशंसकों ने दीप्ति के परिजन को बधाइयां दीं। मैच समाप्त होने के तुरंत बाद दीप्ति ने फोन पर परिजन से बात कर इस ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा की।
दीप्ति के भाई एवं कोच सुमित शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम ने मैदान पर अपना काम पूरी शिद्दत से किया। ट्रॉफी हाथ में लेना उपलब्धि का हिस्सा है लेकिन देश का सम्मान उससे कहीं बड़ा है। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि दीप्ति शर्मा ने फिर से इस जीत में अहम भूमिका निभाई। ट्रॉफी लेने के मामले में देश का सिर ऊंचा रहना सबसे महत्वपूर्ण है। दीप्ति की इस उपलब्धि पर उनकी अकादमी में भी जश्न मनाया गया, जहां उन्होंने अपने भाई सुमित शर्मा की देखरेख में क्रिकेट के गुर सीखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें