फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Sharma: दीप्ति 13 नवंबर को आएंगी आगरा, शाही स्वागत की तैयारी; ऊंट-घोड़े संग निकाली जाएगी सम्मान यात्रा

Tue, 11 Nov 2025 12:34 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दीप्ति के सम्मान में निकाले जाने वाले रोड शो में दो ऊंट और चार घोड़े आकर्षक साज-सज्जा के साथ शामिल होंगे। बैंड देशभक्ति और स्वागत की धुन बजाएंगे।
विज्ञापन
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप विजेता भारतीय टीम की अहम सदस्य और आगरा की शान दीप्ति शर्मा 13 नवंबर को अपने गृह नगर आएंगी। उनका शाही स्वागत किया जाएगा। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बैठक कर 10 किलोमीटर लंबे रोड शो की रूपरेखा तय की। इस दाैरान सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त रहेंगे।
विज्ञापन


इस बैठक में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एपेक्स काउंसिल के सदस्य एवं डीसीए अध्यक्ष सुनील जोशन, उपाध्यक्ष राजेश सहगल, यूपीसीए डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य अनीस राजपूत और डॉ. मुकेश राजपूत मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि दीप्ति शर्मा के सम्मान में रोड शो होटल भावना क्लार्क्स इन, आवास विकास से दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

यह जुलूस करकुंज, करगिल, बोदला, मारुति एस्टेट, कलाकुंज, अवधपुरी और कलवारी चौराहा होते हुए वायु विहार स्थित स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी तक पहुंचेगा। वहां दीप्ति ने अपने भाई सुमित शर्मा की देखरेख में क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। रोड शो देर दोपहर 3 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन


सुनील जोशन ने बताया कि दीप्ति शर्मा नोएडा से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। रोड शो में दो ऊंट और चार घोड़े आकर्षक साज-सज्जा के साथ शामिल होंगे। बैंड देशभक्ति और स्वागत की धुन बजाएंगे। दीप्ति शर्मा और उनके भाई सुमित शर्मा एक वाहन में रहेंगे, जबकि माता सुशीला देवी, पिता श्रीभगवान शर्मा एवं अन्य परिजन दूसरे वाहन में साथ चलेंगे।

राष्ट्रीय ध्वज से सजे दोपहिया वाहनों का काफिला भी शोभायात्रा का हिस्सा बनेगा। यह रोड शो करीब 10 किलोमीटर लंबा होगा। स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी में विशेष मंच तैयार किया जा रहा है, जहां दीप्ति पहली बार अपने शहर के लोगों से मुखातिब होंगी और अपने अनुभव साझा करेंगी। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। पूरे कार्यक्रम के दाैरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जाने के निर्देश पुलिस और प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें