आगरा में कागारौल के डिगरोटा गांव के दीपेंद्र कुंतल ने इंटरमीडिएट में जिले के टॉप टेन में जगह बनाई है। उसे 88 प्रतिशत अंक मिले हैं। उसका कहना है कि उसकी कामयाबी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की बड़ी भूमिका है।
इसकी परीक्षा पास करने केबाद उसे नया हौसला मिला। इस बात की चिंता नहीं रही कि पढ़ाई के लिए पैसे कहां से आएंगे। इस कारण उसने अपना ध्यान सिर्फ पढ़ाई में लगाया।
दीपेंद्र कुंतल श्री उदयवीर सिंह इंटर कॉलेज, जौनई , खेरागढ़ का छात्र है। उसके पिता योगेंद्र सिंह गरीब किसान हैं। चार हजार रुपये महीने की मामूली आमदनी है। दीपेंद्र दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा है।