फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीपक चाहर की धोनी संग हंसी-ठिठोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आईपीएल में बृहस्पतिवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले आगरा के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और उनके गुरु महेंद्र सिंह धोनी के बीच हंसी-ठिठोली का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपक चाहर, धोनी से बातचीत करने पहुंचते हैं। तभी एक कैमरामैन उनके पास आ जाता है। इस पर धोनी अपने खास अंदाज में मुस्कुराते हुए कहते हैं। तू आया, कैमरा वाला भी आ गया… इसे भगाओ, हम बात नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

बस फिर क्या था, धोनी की इस बात पर दोनों के बीच ठहाके गूंज उठते हैं। माहौल पूरी तरह हल्का हो जाता है और फैंस को धोनी का वही पुराना, कूल अंदाज देखने को मिलता है। दीपक चाहर अपने गुरु धोनी के पैर छूते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें