फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक चाहर ने बेहतरीन प्रदर्शन की बताई ये वजह, धोनी के बारे में कही बड़ी बात

Tue, 05 Jun 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Deepak Chahar
विज्ञापन
उनकी गेंदबाजी में आक्रामकता है, तो व्यवहार में शालीनता। मैदान में दुनिया के महानतम बल्लेबाजों के सामने जितनी चालाकी से गेंद फेंकता है, उतनी ही सादगी इस खिलाड़ी के जीवन में दिखाई देती है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड में 19 जून से शुरू होने जा रही त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले इंडिया ए क्रिकेट टीम के सदस्य दीपक चाहर सोमवार को जीडी गोयनका स्कूल पहुंचे। 

यहां पर उनके प्रशंसकों ने उनका अभिनंदन किया। इंग्लैंड जाने से पहले दीपक बंगलूरू में 10 जून तक लगने वाले कैंप में शामिल होंगे। वहां फिटनेस टेस्ट होना है। 
विज्ञापन

deepak chahar
अमर उजाला से बातचीत में दीपक ने बताया कि इंडीयन प्रीमियर लीग के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि वह मुझमें अपार प्रतिभा देखते हैं। 

वह मुझे लगातार अच्छा परफॉरमेंस देते हुए देखना चाहते हैं। धोनी के यह वाक्य मेरी जिंदगी में मुझे बेहतर से बेहतर करने की प्रेरणा दे गए। 

दीपक का कहना था कि इंग्लैंड में होने वाले त्रिकोणीय सीरीज में वह सबसे शानदार परफ़ॉरमेंस देने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम को जिताना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य होगा।
विज्ञापन

सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की होड़

deepak chahar
दीपक के जीडी गोयनका पहुंचने की जानकारी मिलते ही लोगों में उनसे ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इनमें युवक, युवतियों, बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग शामिल थे। 

दीपक ने अपने किसी भी प्रशंसक को मना नहीं किया। कई बार तो उन्होंने खुद अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि उनके पसंदीदा शैफ उनके पिता लोकेंद्र चाहर हैं। 

दीपक का कहना है कि दुनिया में उनके पिता से अच्छा शैफ कोई भी नहीं हैं। पिता के हाथ का खाना उन्हें काफी पसंद है। उनके मनपसंद अभिनेता ऋतिक रौशन और मनपसंद अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें