आगरा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने एमएस के मजाकिया स्वभाव का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। 28 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग से पहले चाहर ने सोशल मीडिया पोस्ट में धोनी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया, जो क्रिकेट प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। दीपक चाहर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में धोनी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं आपको मिस कर रहा हूं। इस पर धोनी ने अपने खास मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, मैं बिल्कुल नहीं कर रहा हूं। धोनी के इस हल्के-फुल्के जवाब ने एक बार फिर उनके ह्यूमर को सामने ला दिया।