फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति, राष्ट्रनीति, अर्थनीति को मजबूत किया

Tue, 11 Feb 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बरनाहल कस्बे में भाजपा नेता पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए।
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम हुए। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी उत्तरी मंडल में पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया। भारतीय राजनीति, राष्ट्रनीति, अर्थनीति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निभाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था, उसको पूरा करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
एकांत मानवता की सोच भारत को आगे बढ़ा रही है। इस दौरान धीरू राठौर, साधना तिवारी, दीपक चौहान, अमृता चौहान, उत्तम गुप्ता, सौरभ दुबे, मिथुन वाल्मीकि, आशीष चतुर्वेदी, धनेश वर्मा, शिवऔतार वाल्मीकि, कोमल राजपूत, अवनीश दुबे, अमन वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें