फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
बेवर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ लेते नगर पंचायत कर्मचा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव/बेवर/घिरोर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। इस बीच उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कस्बा भोगांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की सेवा करने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. मनोज दीक्षित, राजीव पांडेय, आस्तेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्निहेात्री, राजेंद्र सोनी, सुरेंद्र मौजूद रहे। नगर पंचायत बेवर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व अधिशाषी अधिकारी ने कर्मचारियों को पर्यावरण का दुश्मन बन चुकी प्लास्टिक को उपयोग न करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सरितकांत भाटिया, अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश कुमार, विनोद कुमार, ऋषि आर्य, अखिलेश कुमार, अमरनाथ, सुषमा देवी मौजूद रहे।
घिरोर में जिला मंत्री अरुण प्रताप सिंह ने जयंती दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश सिंह चौहान, जिला मंत्री अरुण प्रताप सिंह ,राजू वर्मा, धर्मेंद्र मुरली पांडेय, राजीव मिश्रा, आशीष रघुवंशी अभिषेक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुरावली में डीसीवी चेयरमैन ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कुरावली। बुधवार को नगर के मलिखान सिंह इंटर कालेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ। डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेेद्र वर्मा, प्रधानाचार्य रामकुमार शाक्य, राहुल प्रताप सिंह राठौर, राजू राठौर, पिंटू गुप्ता, विक्रम वर्मा, अभय राठौर, अवनीश मिश्रा, धर्मवीर, सुबोध पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें