फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान से धोखाधड़ी कर कराया जमीन का बैनामा

Wed, 16 Oct 2024 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान से धोखाधड़ी कर कराया जमीन का बैनामा
विज्ञापन

- गांव ठलौआपुर का मामला, एसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव ठलौआपुर के रहने वाले अनपढ़ किसान की मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। जानकारी होने के बाद किसान ने जब अपनी जमीन वापस करने के लिए कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया। उक्त मामले में एसपी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ठलौआपुर निवासी किसान राहुल ने बताया कि वह अनपढ़ हैं। रुपयों की जरूरत पड़ने पर गांव के लालू ने उन्हें अपने एक मिलने वाले अमरदीप निवासी आवास विकास कॉलोनी और भोजपुरा निवासी मोहित राजपूत से मिलवाया। इन लोगों से कहा कि उसे चार लाख रुपये की आवश्यकता है। वह अपना खेत गिरवी रखेगा और दो वर्ष में रुपये और ब्याज अदा कर अपना खेत वापस ले लेगा। इसके बाद 24 अगस्त 2023 को मोहित और अमरदीप उन्हें व साथी लालू को अपने साथ मोहित के भाई बैनामा लेखक रोहित के पास ले गए। वहां पर 100 रुपये के स्टांप पर दो साल में रुपया वापस करने और 3 प्रतिशत ब्याज देकर बैनामा वापसी किए जाने की बात कही गई। अनपढ़ होने की वजह से वह स्टांप को नहीं पढ़ सके। इसके बाद कुछ अन्य कागजों पर भी अंगूठे लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रोहित, मोहित, गुलशन ने राजेश कुमार निवासी आंबेडकर नगर कचहरी रोड को गवाह बनाया। धोखाधड़ी कर आरोपियों ने उनकी जमीन को अपने नाम बैनामा करा लिया। कुछ समय बाद जब वह मूल व ब्याज का रुपया देकर जमीन वापस लेने गया तब आरोपियों ने मना कर दिया। कहा कि उक्त जमीन हमने बैनामा करा ली है। एसपी ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें