भोगांव। चकबंदी के दौरान एक मृतक किसान की भूमि को अभिलेखों में दूसरे परिवार की महिला के नाम दर्ज कर दिया गया। इस मामले में ।प्रभारी अधिकारी न्यायिक व अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक रामजी मिश्रा की ओर से भोगांव एसडीएम संध्या शर्मा को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि गांव ललूपुर के रहने वाले सत्यवीर के कोई संतान नहीं थी। फिर भी कुछ भू माफियाओं ने चकबंदी के दौरान साज करके गांव की एक अन्य महिला का नाम भू अभिलेखों में दर्ज करा लिया और भूमि का बैनामा भी करा लिया। मृतक किसान की जमीन पर कुछ लोगों ने विद्यालय बनवा लिया है। विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। इस मामले में अपर जिलाधिकारी ने को मृतक किसान से संबंधित अभिलेखों को उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया है। एसडीएम ने तहसीलदार गौरव कुमार को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही व जांच आख्या भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।