फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान की दिल का दौरा पड़ने मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 27 Dec 2018 05:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
किसान भूरी सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कर्ज में डूबे किसान की सदमे में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। फसल की सिंचाई करते समय वह अचानक गिर पड़े थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 
विज्ञापन


थाना अछनेरा के गांव महुअर निवासी भूरी सिंह पुत्र लोकीराम किसान थे। उनकी गांव में ही 2 बीघा जमीन है। जिसमें उन्होंने गेहूं की फसल की थी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह फसल की सिंचाई कर रहे थे। 

तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मेड़ से गिर गए। यह देख पड़ोसी किसानों के होश उड़ गए। जानकारी होते ही परिजन पहुंचे। वे किसान को इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि भूरी सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। भूरी सिंह के 4 पुत्र हैं। पवन, गोवर्धन, भूपेंद्र और योगेंद्र। दोनों बड़े बेटों की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार भूरी सिंह पर साढे़ चार लाख रुपये साहूकारों का कर्जा है। जिसे लेकर परेशान रहते थे। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें