फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ों की गिनती पर बहस, 11 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में 3 जगहों पर हरे पेड़ काटने के मामलों में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई। इसमें कई कानूनों पर बहस हुई। टीटीजेड में पेड़ों की गिनती कराने की मांग पर बहस अधूरी रही, जिस पर 11 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता डॉ. शरद गुप्ता की ओर से अधिवक्ता अंशुल गुप्ता ने टीटीजेड में सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बाद भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि टीटीजेड में सभी पेड़ों की गिनती कराई जाए ताकि अवैध कटान रुक सके। न्यायमूर्ति अभय एस ओका समेत 2 सदस्यीय बेंच के सामने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश एडिशनल सोलिसीटर जनरल एश्वर्या भाटी ने जुर्माने पर सवाल किया। उन्होंने सीईसी की सिफारिश में पेड़ काटने के लिए तय किए गए जुर्माने को कम करने को कहा।

इस मामले में बेंच ने अगली सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तारीख तय की है। याचिकाकर्ता डॉ. शरद गुप्ता के साथ सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। आगरा से जुड़े यमुना नदी की सिल्ट हटाने और औद्योगिक इकाइयों पर रोक का मामला भी 11 फरवरी को ही सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें