फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला की मौत: लाइनमैन निलंबित, तीन की सेवाएं समाप्त; इसलिए हुई कार्रवाई

Mon, 12 May 2025 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में विधवा महिला की मौत के मामले में लाइनमैन को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही तीन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार को किए गए विद्युत कर्मचारियों के कृत्य से एक विधवा महिला की मौत हो गई थी। मामले में मुख्य अभियंता ने कार्रवाई करते हुए एक लाइनमैन को निलंबित कर दिया है। वहीं तीन संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त की हैं।
विज्ञापन




 

नगला करनसिंह पर शनिवार को महज 1100 रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर कर्मचारियों ने काफी अभद्रता करते हुए एफआईआर की धमकी दी थी। जिसका सदमा लगने से प्रेमलता की मौत हो गई थी। मामले में नगर विधायक मनीष असीजा ने विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के बाद चार लोगों को दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई है। इसमें लाइनमैन राजकुमार को निलंबित व संविदाकर्मी प्रदीप, अकरम, सीताराम की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई हैं। किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें