फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
कासगंज के ढोलना क्षेत्र के नगला चंदन में आगरा के मृतक रवि का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम नगला चंदन में आगरा के फतेहपुर सीकरी से ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जानकारी होने पर युवक के परिजन पहुंच गये उन्होंने युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

रवि (24) निवासी मंडी मिर्जा खां फतेहपुर सीकरी का शव शुक्रवार की सुबह लोगों ने फांसी पर लटका देखा। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के भाई साहूकार ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी ससुराल नगला चदंन निवासी फोरन सिंह के यहां आया हुआ था। उसकी शादी लगभग तीन माह पूर्व हुई थी। तभी से उसकी पत्नी उजाला डेढ़ माह से मायके में ही रही थी।
जिसको बुलाने के लिए वह ससुराल आया था। यहां कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर फंदे पर लटका दिया है। उधर कोतवाली प्रभारी बीपी गिरि ने बताया कि मृतक रवि के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसकी पत्नी कई माह से मायके में ही रह रही थी। मृतक के परिजनों अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें