फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। आर्य नगर स्थित एक नर्सिंग होम में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन प्रसव से पूर्व ही इनकी मौत हो चुकी थी, जबकि महिला स्वस्थ है।
विज्ञापन

गांव बदनगढ़ निवासी नरेंद्र की पत्नी कोमल (23) गर्भवती थी। जो पहली बार मां बनी थी। रविवार की सुबह अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जिसे आर्य नगर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी जांच डॉ. सोनल अग्रवाल ने की। महिला की लगातार तबियत खराब होता देख चिकित्सक ने मजबूरन प्रसव कराया। महिला चिकित्सक डॉ. सोनल अग्रवाल ने बताया कि चारों बच्चे महिला के पेट में ही मर चुके थे। उसके बाद महिला की डिलीवरी कर बच्चों को निकाला गया। महिला स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें