फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां(मैनपुरी)। गांव अडूपुर बहन के घर आए एटा निवासी एक किसान की बृहस्पतिवार की रात छत से नीचे गिरने के बाद मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद एटा के सराय अगहत क्षेत्र के गांव नगला तारा निवासी 50 वर्षीय रामलडै़ते बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के गांव अडूपुर अपनी बहन सोमवती के घर आए हुए थे। रात को खाना खाने के बाद वह छत पर चले गए थे। वह छत की मुंडेर पर बैठे हुए थे, तभी संतुलन खोने के बाद वह मकान के पीछे खेत में जा गिरे। चीख पुकार सुनकर बहन सोमवती, बहनोई राजेश व अन्य परिजन आ गए। घायल रामलडै़ते को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें