भोगांव। थाना क्षेत्र में सोमवार रात नेशनल हाईवे पर काम कर रहे मजदूर को कैंटर को चपेट में ले लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
लखीमपुर खीरी के थाना फरधान क्षेत्र के गांव कुसवरिया रुकनापुर निवासी दाताराम(35) थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर फाइबर डाले जाने के काम में मजदूरी कर रहा था। सोमवार रात करीब 10 बजे दाताराम जीटी रोड स्थित गांव छाछा के पास कपड़े ट्रैक्टर पर रख रहा था, तभी कुरावली की ओर से आ रहे एक कैंटर ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, मजदूर के साथी स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचे। मंगलवार सुबह दाताराम के परिजन आ गए, इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना की रिपोर्ट मृतक के एक साथी दुष्यंत कुमार निवासी बागपत की ओर से कैंटर चालक के विरुद्ध दर्ज कराई गई है।