फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज के हरनामपुर में दहेज के लिए हत्या का शिकार ललिता का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव हरनामपुर में सोमवार को एक महिला की दहेज के लिए ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के पिता ने पति सहित अन्य चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ससुरालीजनों के द्वारा गला दबाकर हत्या का शिकार ललिता पत्नी पंकज निवासी हरनामपुर हुई। पिता जयप्रकाश निवासी चितकुरा गंगीरी ने बताया कि अपनी पुत्री ललिता की शादी 20 अप्रैल 2018 को पंकज पुत्र अभिलाख निवासी हरनामपुर के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति एवं अन्य ससुरालीजन लगातार उसे प्रताड़ित करने लगे।
दहेज में एक कार की मांग की ससुरालीजनों के द्वारा की जाने लगी। उसने कार देने में असमर्थता जताई। महिला का उत्पीड़न बढ़ने लगा तो उसने इसकी शिकायत पिता से की। पिता ने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुरालीजन लगातार मांग पर डटे रहे। पिता का आरोप है कि सोमवार को महिला की ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर मायके से पिता व अन्य परिजन उसकी ससुराल हरनामपुर पहुंच गए। जहां उसकी शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसपी, एएसपी एवं सीओ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं एसपी मनोज कुमार ने जांच पड़कर कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पंकज, ससुर अभिलाख, सास पुष्पा एवं नंद माला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें