फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध खनन का विरोध करने पर भाइयों पर जानलेवा हमला

Mon, 03 Jun 2024 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव छिछौरा में अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस को तहरीर तीन आरोपियों के खिलाफ दी है।
विज्ञापन

रविवार को गांव छिछौरा में गांव निवासी पुष्पेंद्र और उसके भाई ने अजीत ने अवैध मिट्टी खनन करके खेत में होकर लाए जा रहे ट्रैक्टर चालक का विरोध किया। इस पर चालक और उसके दो अन्य साथी ने गाली गलौज करते हुए फावड़े से जानलेवा हमला किया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए।
उनकी चीख पुकार पर खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मामले में पुष्पेंद्र ने तहरीर तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी है। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें