फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, किसान की चली गई जान

Thu, 15 Dec 2022 07:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किसान के गांव के ही एक शख्स ने बताया कि खेत में एक पेड़ पर  मधुमक्खियों का बड़ा-सा छत्ता था। किसान वहां से गुजर रहा था, उसके हाथ में डंडा था, जो छत्ते से लग गया, जिसके बाद मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने किया अटैक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बिछवां कस्बा निवासी एक किसान खेत में बकरियां चराने के लिए गया था। वहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये है मामला 

कस्बा निवासी किसान मलिखान सिंह (65) बुधवार की शाम खेत पर बकरियां चराने के लिए गए थे। वह बकरियां चराते हुए गांव हविलिया की ओर चला गया। बताया गया है कि वहां एक पेड़ पर मधुमक्खी का एक छत्ता लगा हुआ था। पेड़ के पास गुजरते समय किसान के हाथ में पकड़ा डंडा छत्ते से टकरा गया। डंडा लगने के बाद मधुमक्खियों के झुंड ने किसान पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमला में से वह खुद को बचा नहीं पाया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षामित्र ने खाया विषाक्त, मौत

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जानकारी होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। इस दौरान किसान की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह बकरियों का पालन कर परिवार का भरण पोषण करते थे। दो बेटियों की शादी कर चुके थे, वहीं तीन बेटियां अभी शादी योग्य हैं। मलिखान सिंह का एक पुत्र भी है।  इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें