फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसमरा में मैनपुरी मार्ग पर पड़ा मिला मृत मोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। मैनपुरी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास रविवार की सुबह मोर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गड्ढा खोद कर उसे दफना दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कस्बा में मैनपुरी मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस के पास राष्ट्रीय पक्षी का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने मोर का शव पड़ा देख चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। मोर के गले में चोट के निशान पाए गए। चिकित्सकों के अनुसार उड़ते समय गले में चोट लगी होगी। पुलिस ने ईशन नदी के किनारे गड्ढा खोद कर मोर के शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें