फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका

विज्ञापन
कासगंज मृतक ई-रिक्शा चालक आविद का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बृहस्पतिवार से लापता एक ई-रिक्शा चालक का शव हजारा नहर के पास गड्ढे में पड़ा हुआ मिला है। ईरिक्शा चालक की गला दबाकर और मारपीट करके हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक के लापता होने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर के समय तहरीर मिलने पर अपहरण की आशंका में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है।
विज्ञापन

हत्या का शिकार युवक आबिद (18) पुत्र हामिद निवासी क्राशीराम कॉलोनी ततारपुर हुआ। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे आबिद घर से सुबह रोजमर्रा की तरह निकला था। वह शाम को 6-7 बजे तक लौट आता था, लेकिन वह बृहस्पतिवार को नहीं लौटा। परिजनों ने जब फोन मिलाया तो फोन भी नहीं लगा। परिवार के लोगों ने यूपी 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस रातभर तलाश करती रही। युवक ई-रिक्शा सहित लापता था। शुक्रवार को परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और युवक की तलाश शुरू की।
करीब 3:30 बजे एक युवक का शव नहर के पास एक गड्ढे में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त आबिद के रूप में की। आबिद के गले व चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस का मानना है कि गला दबाकर आबिद की हत्या की गई है। हत्यारे कौन है, किस उद्देश्य से हत्या की गई है अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया, सीओ दीप कुमार पंत व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। डॉग स्क्वैड टीम भी पहुंच गई। युवक का शव मिलने के बाद से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें