फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक की फंदे पर लटकी मिली लाश...भाई की शादी से तीन दिन पहले दी जान, परिवार में मची चीखपुकार

Thu, 20 Nov 2025 11:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भाई की शादी से तीन दिन पहले युवक ने जान दे दी। शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के बसई खुर्द में किराये के मकान में रहने वाले 35 वर्षीय जूता कारीगर मनोज ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी संगीता ने फोन कर युवक के भाइयों को सूचना दी। तीन दिन बाद उसके छोटे भाई की बरात जानी थी। परिवार में खुशियों का माहौल था। सभी लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे लेकिन खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शाहगंज के नरीपुरा निवासी मनोज के परिवार में पत्नी संगीता के साथ तीन बच्चे हैं। जिनमें एक बेटा कृष्णा और दो बेटी तेजल और सेजल हैं। मृतक के भाई मिथुन ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे छोटे भाई राजेश के पास मनोज की पत्नी संगीता का फोन आया। उन्होंने बताया कि शाम से मनोज ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया है। 

काफी देर से खटखटा रहे है लेकिन कुछ बोल नहीं रहे हैं। राजेश ने कहा घर पर शादी की तैयारी चल रहीं हैं। थोड़ा इंतजार करो खोल देंगे। लेकिन थोड़ी देर बाद भाभी संगीता की मां का फोन आया। उन्होंने बताया कि मनोज ने कुछ कर लिया है। मिथुन ने बताया कि यह सुनकर परिजन बसई खुर्द के लिए निकल गए। करीब 9:30 बजे किराये के मकान पर पहुंचे। वहां गेट टूटा पड़ा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा चुकी थी। किराये पर रह रहे मकान पर भाभी संगीता के माता-पिता और भाई मिले।
विज्ञापन


शनिवार को जानी थी भाई की बारात
मिथुन ने बताया कि वह आठ भाई हैं। दो महीने पहले ही मनोज अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहने बसई गया था। सबसे छोटे भाई राहुल की शादी थी। मंगलवार को उसकी लग्न सगाई समारोह हुआ था जिसमें मनोज शामिल नहीं हो सका था। उसकी पत्नी और बच्चे आए थे। वह शादी में जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही मनोज ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें