फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मक्के के खेत में मिला युवक का शव

Wed, 10 Apr 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव भामों में सोमवार की देर शाम ग्रामीण का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

भामों गांव निवासी अजब सिंह (37) का शव गांव के बाहर मक्के के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित की।
देर रात पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई सत्यवीर ने बताया कि उसने अपनी जमीन चार माह पूर्व बेचने के बाद बहन महारानी निवासी नगला मेहता खैर रोड अलीगढ़ के पास गया था। वहां से सोमवार को सुबह दस बजे कासगंज लौटा था। इसके बाद उसका शव गांव के समीप खेत में पड़ा मिला ।
विज्ञापन

सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम भामों के निकट मक्का के खेत में ग्रामीण का शव मिला। जिसका पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें