फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: दिवाली की रात फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, 15 दिन पहले पत्नी गई थी मायके; बच्चे भी नहीं थे

Mon, 13 Nov 2023 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दिवाली की रात युवक का शव फंदे पर लटका मिला। उसके घर पर कोई नहीं था। पत्नी बच्चों संग मायके गई हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गंजडुंडवारा में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घर पर कोई नहीं था। पत्नी विवाद के बाद 15 दिन पहले ही घर छोड़कर बच्चों संग मायके चली गई थी। क्षेत्रीय लोगों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन



गंजडुंडवारा क्षेत्र  एटा रोड स्तिथ मोहल्ला मारवाड़ी के रहने वाले वीरेन्द्र ई रिक्शा चलाता था। बताया गया है कि वो शराब पीने का आदी था। इसी वजह से उसका पत्नी से भी आए दिन विवाद रहता था। 15 दिन पूर्व ही पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पत्नी बच्चों संग मायके चली गई। वीरेन्द्र घर पर अकेला ही था।

दिवाली की रात लोगों ने वीरेन्द्र का शव घर में फंदे पर लटका देखा। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंची वीरेन्द्र की मां ने बताया कि पत्नी के मायके जाने की वजह से वीरेन्द्र आहत था, इसी वजह से उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें