सहावर। क्षेत्र के ग्राम म्यांसुर-उलाई मार्ग पर सरसों के खेत के समीप एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसके शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। सीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।ग्राम म्यांसुर- उलाई मार्ग पर सुबह के समय जब ग्रामीण जब खेत की ओर से गुजरे तो उन्हें एक युवक का शव पड़ा दिखा। जानकारी पर अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उनके द्वारा युवक के शव की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर कर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पंचनामा की कार्रवाई की। वहीं उसके बारे में आसपास के लोगों से जानकारी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन भी मौके पर पहुंची। उन्होंने शिनाख्त किए जाने निर्देश दिए।कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है। मृतक युवक की आयु लगभग 32 वर्ष है। वह हरे रंग का स्वेटर, नीले रंग की चेक की शर्ट, स्लेटी पैंट पहने हुए है। उसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।