कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज की बैठक कैंप कार्यालय गढ़ी हरनाठेर पर आयोजित की गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। पिछले वर्ष धरना दे रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर किया गया। जिसमें घायल किसानों को न्याय दिलाने की मांग की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन इनायती चौकी इंचार्ज को दिया गया।जिला महासचिव शिवरतन ने कहा कि 22 सितंबर 2023 को कोतवाली पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों पर भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें कई किसान गंभीर घायल हो गए। उनका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया था। इन लोगों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। इसे लेकर हर माह 26 तारीख को ज्ञापन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है। पीड़ित किसानों को न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की अन्य समस्याओं भी ध्यान दिया जाए। इसके लिए किसान आंदोलनरत हैं।