कासगंज। पटियाली कोतवाली के थाना गांव में एक छात्र ने शनिवार की देर रात नीम के पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
थाना गांव निवासी प्रियांशु (16) पुत्र कृपाल सिंह स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर थाना दरियावगंज में कक्षा 10 का छात्र था। वह रात को खाना खाने के बाद घर से निकल आया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिजन चिंतित हो गए। उसके पिता कृपाल ने उसकी खोजबीन की ।घर से थोड़ी दूरी पर स्थित पानी की टंकी के निकट खड़े नीम के पेड़ पर प्रियांशु का शव लटकता हुआ मिला। पुत्र का शव लटकते हुए देख पिता की चीख निकल गई। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उसके शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है।