फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 27 घंटे बाद मिला गंगा में डूबे युवक का शव

Sat, 12 Oct 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला नरपत के गंगा में डूबे युवक का शव 27 घंटे बाद बरामद हो गया। वह मवेशियों को चराने व गंगा में नहलाने के लिए गया था। इस दौरान भैंस की पूंछ पकड़कर गंगा पार करने की कोशिश करते समय उसके हाथ से पूंछ छूट गई जिसके बाद वह गहरे पानी में डूब गया था। इसके बाद से उसकी तलाश की जारी थी। गांव ग्राम नगला नरपत निवासी 22 वर्षीय उपेंद्र शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मवेशियों को गंगा किनारे चराने के लिए ले गया। जहां चराने के बाद मवेशियों को गंगा नदी में नहलाने के लिए ले गया। वह भैंस की पूंछ पकड़कर गंगा को पार करने लगा। इसी बीच भैंस गंगा में बैठ गई। इससे वह घबरा गया और पूंछ छूट गई। इससे वह गंगा में ही डूब गया। जानकारी पर परिजन व अन्य ग्रामीण पहुंच गए। उपेंद्र की गोताखोरों ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं लगा। शनिवार को फिर से तलाश की गई। दोपहर तीन बजे उसका शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उपेंद्र के परिवार को देवी आपदा के तहत नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें