कासगंज। सिकंदराराऊ मार्ग पर पथरेकी गांव के पास रविवार की सुबह हाथरस जिले के रहने वाले युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शिनाख्त होने के बाद पता चला कि मृत युवक बाल विकास पुष्टाहार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। युवक के मौत का कारण को जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पथरेकी गांव में मिला शव हाथरस जिले के वाटर पार्क कॉलोनी निवासी जितेंद्र (29) का था। रविवार की सुबह तड़के पथरेकी गांव निवासी ग्रामीण ने युवक के शव को सड़क के किनारे पड़ा देखा। देखते ही देखते पूरे गांव में युवक के शव मिलने की सूचना फैल गई। सूचना पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ढोलना थाने की पुलिस घटनास्थल के साथ शव की जांच की। इस दौरान युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।
युवक के मौत और शव वहां तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी करने के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंघाली। घंटों प्रयास के बाद भी पुलिस को कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। पुलिस के सूचना देने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा सुरेश चंद्र ने बताया कि जितेंद्र की मां सरला देवी कासगंज जिले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थी। लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी मां की मौत हो गई, इस पर जितेंद्र की मृतक आश्रित में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनाती की गई। शनिवार को देर रात जब वो घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने उसे फोन किया। इस दौरान उसने बस न मिलने की बात बताई थी।
दो बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
पथरेकी गांव के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त होने के बाद मौके पर पहुंचे चाचा ने बताया कि युवक जितेंद्र की शादी 10 साल पहले राजकुमारी निवासी सासनी से हुई थी। उसके दो संतानें हैं। इसमें बड़ी बेटी रियांशी (9) और छोटा बेटा वरूण (7) है। जितेंद्र की मौत से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी दो वर्ष से बेटी रियांशी के साथ मायके में रह रही है।
वर्जन-
युवक की मौत के मसमले की जांच की जा रही है।सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे है।अभी कोई तहरीर नही मिली है।राजेश भारतीय, एएसपी