फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Nov 2024 02:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के सहावर गेट पर स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई द्वार कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में एक युवक के शव होने की सूचना पर यहां लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। 


युवक की शिनाख्त शैलू उर्फ शैलेश (30) पुत्र दिनेश चंद्र निवासी गांव इनायती थाना ढोलना के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें