फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: अहमदाबाद जाने के लिए निकला था युवक, रेलवे  स्टेशन के सामने इस हालत में मिला शव

Tue, 19 Jul 2022 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवक दो दिन पूर्व घर से अहमदाबाद जाने के लिए निकला था, जिसका शव दरियावगंज रेलवे स्टेशन के सामने आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में युवक के शव को देखकर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में दरियावगंज रेलवे स्टेशन के सामने रविवार की देर शाम आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक दो दिन पूर्व अहमदाबाद नौकरी पर जाने की कहकर घर से निकला था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

    
आम के पेड़ से लटका हुआ शव रवि (21) निवासी गांव रसीदपुर क पिल जनपद फर्रुखाबाद का मिला। जब लोगों ने उसके शव को पेड़ से झूलता देखा तो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शव पेड़ पर लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई। उसके शव को पेड़ से उतरवाया गया। उसकी मौत की जानकारी उसके परिजनों को भी दी गई। रवि की मौत की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

उनका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवि के भाई सचिन ने बताया कि वह अहमदाबाद में रहकर नौकरी था। दो दिन पूर्व नौकरी पर जाने की कहकर अहमदाबाद के लिए निकला था।

जांच कर रही पुलिस 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटियाली गंगाप्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें