फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसे मार दिया...ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, पिता ने बयां किया दर्द

Fri, 18 Oct 2024 07:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में एक विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस और मायके वाले आ गए। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। इन आरोपों के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के अमांपुर क्षेत्र के गांव अभयपुरा में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस महिला के मौत के मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


गांव अभयपुरा निवासी अशोक कुमार की पत्नी श्रीदेवी (25) का शव मंगलवार को रात के समय कमरे में लटका मिला। महिला की मौत की खबर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने मृतका के कमरे से साक्ष्य संकलित किए। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। महिला की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को दी। सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पिता अमर सिंह निवासी गांव छितेरा बहरोजपुर थाना सिकंदरपुर वैश्य ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि फंदा लगाने से महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत के अन्य कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें