फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खाना खाया, टीवी देखी...परिवार के लोग सो गए, सुबह फंदे पर लटकी मिली 9वीं की छात्रा की लाश

Wed, 24 Apr 2024 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नौवीं की छात्रा का लाश सुबह-सुबह जब कमरे में फंदे पर लटकी देखी तो परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा ने इस साल 9वीं की परीक्षा पास की थी। पढ़ने में भी बहुत होशियार थी। पिता ड्राइवर हैं। सोमवार रात को छात्रा ने घर पर सब लोगों के साथ खाना खाया था।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि  टीवी देखने के बाद सब सोने चले गए। वह भी अपने कमरे में चली गई। सुबह पांच बजे उसकी मां जागी। उन्होंने बेटी के कमरे की कुंडी को बजाया। अंदर से काई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। मां ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।

कमरे का दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें