फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बंद मकान में मिला 50 वर्षीय शख्स का शव, घर में रहता था अकेला; बदबू फैलने पर हुई जानकारी

Thu, 30 May 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला थार दर्शी में लोगों को एक मकान से बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मकान का दरवाजा खोला, तो उसमें 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। 
विज्ञापन
घर से लाश निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर के मोहल्ला थार दर्शी में बंद मकान में 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। वो घर पर अकेला रहता था। पड़ोसियों को बदबू आई तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसका शव बेड पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन


खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर के मोहल्ला थार दर्शी से पुलिस को सूचना मिली कि पड़ोस के घर से बहुत बदबू आ रही है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो उसमें 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ग्रामीणों ने बताया कि 50 वर्षीय शख्स अकेला था। वह घर से बाहर रहता था और किसी से कोई सम्पर्क नहीं था। इस वजह से किसा का भी उसके घर आना जाना नहीं था।  थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक अधिक शराब पीता था और बीमार भी रहता था। कहीं बाहर से आकर यहां रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें