कस्बा में नहर के बाईपास पुल पर लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने पहचान के प्रयास किए। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया।
थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस का सूचना दी कि नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। नहर से युवक का शव बाहर निकाला गया। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान के प्रयास किए। लेकिन कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। युवक के सिर में चोट का निशान नजर आ रहा था। ग्रामीणों का कहना था क शव को पुल से फेंका गया होगा। नहर में इतना पानी नहीं है कि शव कहीं से तैर कर वहां आए। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया।