मैनपुरी/किशनी।
जिले के 19 सहकारी संघों के सभापति और उपसभापति के पदों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों पर चुनाव हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही भाजपा नेता पहुंच गए। भाजपा का चुनाव में दबदबा रहा। जीते हुए सभापति और उप सभापति को उनके समर्थकों ने जीत के बाद फूल मालाओं से लाद दिया।
जिला सहकारी बैंक में सहकारी संघ कुचेला और करीमगंज के सभापति केे लिए चुनाव हुआ। सहकारी बैंक में सुबह से ही विधायक भोगांव रामनरेश अग्रिहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, अरङ्क्षवद तोमर, आलोक गुप्ता करनपाल सिंह समर्थकों के साथ पहुंच गए। कुचेला सहकारी संघ से करनपाल ङ्क्षसह चौहान तथा करीमगंज सहकारी संघ से धीरु राठौर को संचालक चुना गया। किशनी में सभापति के लिए मुन्नी देवी तोमर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उप सभापति पद पर ओमप्रकाश मिश्रा उर्फ ओम मिश्रा निर्विरोध चुने गए। जिला पंचायत सदस्य जीतू सिसौदिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि, सुखदेव तोमर, रमाशंकर तिवारी, रामभान तोमर, ओमजी दुबे मौजूद रहे। सहकारी संघ अरसारा पर अनुज कुमार तिवारी निर्विरोध सभापति चुने गए। उप सभापति नारायण उर्फ अमित दुबे चुने गए। सुरेंद्र शाक्य, सूर्यप्रताप चौहान, ब्रजेश त्रिवेदी मौजूद रहे।
बेवर के जीटी रोड निवासी आदर्श सिंह गौर सहकारी संघ बेवर के दोबारा सभापति चुने गए। उप सभापति के पद पर बनकिया निवासी हर्ष प्रताप सिंह गौर को चुना गया। अंश कुमार दुबे, नेमसिंह, विजेंद्र उर्फ भल्लू चौहान, अन्नू बैस, ज्ञानेंद्र चौहान, मौजूद रहे। घिरोर के सहकारी संघ चुनाव में कोसमा हिनूद से शिशुपाल सिंह निवासी नगला धीप को सभापति तथा पवन कुमार निवासी रामगंज को उप सभापति नियुक्त किया गया।
सहकारी संघ पूर्ति भंडार विकासखंड घिरोर मैनपुरी के लिए प्रकाश चंद्र निवासी घुराई को सभापति तथा राकेश गिरी निवासी गुरेता को उपसभापति चुना गया। कुसमरा सहकारी संघ पर सभापति अर्चना चौहान व उपसभापति आत्मप्रकाश कमल चुने गए। समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रदीप चौहान, शेखर चौहान, संजीव तिवारी, गोविंद शुक्ला, गुंजन कुशवाह, प्रांजुल शुक्ला मौजूद रहे।