फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कमरे में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव

Sun, 16 Feb 2025 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
कमरे में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव
विज्ञापन

- खुदकुशी की वजह नहीं बता सके परिजन, कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल के रहने वाले एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने ऐसा क्यों किया, इसको लेकर परिजन भी कोई वजह नहीं बता सके। मौके पर फॉरेंसिक की टीम ने जांच कर जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी जुटाई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अग्रवाल के रहने वाले अशोक चौहान का इकलौता पुत्र रितिक चौहान (22) शनिवार की शाम को घर पर था। खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने की बात कह कर चला गया था। इसके बाद रविवार की सुबह जब परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। रितिक का शव पंखा के कुंडा में फंदे से लटका हुआ था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही साक्ष्य एकत्र किए। सीओ सिटी ने परिजन से जानकारी ली, युवक ने खुदकुशी क्यों कि, इस सवाल को लेकर परिजन भी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना था कि न तो किसी से कोई विवाद हुआ था। सब कुछ सामान्य था। ऐसे में रितिक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में वह लोग कुछ भी नहीं कह सकते।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें