फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोवर्धन के गेस्ट हाउस में युवक का शव मिलने से सनसनी, महिला के साथ रुका था

Wed, 16 Dec 2020 09:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुधवार सुबह करीब पांच बजे गेस्ट हाउस के एक कमरे में रुकी महिला कहीं चली गई। छह बजे सफाईकर्मियों ने कमरे में देखा तो एक युवक बेहोश था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। गेस्ट हाउस में जमा महिला की आईडी के अनुसार उसका नाम प्रेमवती कोली पत्नी रामप्रताप कोली कठूमर अलवर राजस्थान है। युवक की आईडी गेस्टहाउस में नहीं मिली। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

 

गेस्ट हाउस के मालिक ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे युवक और महिला ने खुद को दंपती बताते हुए कमरा किराए पर लिया था। महिला ने अपनी आईडी जमा की और तीन नंबर कमरे में दोनों रुके। बुधवार की सुबह महिला कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके कहीं चली गई।


कर्मचारियों ने कमरा खोलकर देखा तो युवक का शव बेड पर था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। गोवर्धन थाने में तैनात पुलिस अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्म हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पहचानपत्र के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम अलवर भी पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष चार बार गेस्ट हाउस में रुकी है महिला
गेस्टहाउस के कमरे में युवक की मौत के बाद गेस्ट हाउस में मिले महिला के आधार कार्ड से कई सुराग पुलिस को मिले हैं। गेस्ट हाउस के आगंतुक रजिस्टर में महिला के गेस्ट हाउस में ठहरने की पुरानी एंट्री मिली हैं। महिला प्रेमवती 4 फरवरी 2020, 12 जनवरी 2020, 26 सितंबर 2020,  उसके बाद 15 दिसंबर मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक के साथ गेस्टहाउस में पहुंची। रातभर गेस्टहाउस के कमरे में युवक के साथ ठहरने के बाद बुधवार सुबह महिला गेस्ट हाउस से फरार हो गई। युवक का शव गेस्टहाउस के कमरा नंबर तीन से पुलिस ने बरामद किया है। 

युवक की मौत पर तरह-तरह की चर्चा 
गोवर्धन के गेस्ट हाउसों में वेश्यावृत्ति के धंधे का शोर हमेशा मचता रहा है। कई बार राजस्थान पुलिस गोवर्धन में वेश्यावृत्ति की शिकायत पर छापे मारती रही है, लेकिन गोवर्धन थाना पुलिस इस पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हुई। युवक एक महिला के साथ गेस्ट हाउस में रुका। महिला ने अपनी आईडी जमा की, लेकिन युवक की आईडी गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने नहीं मांगी। यह घटना वेश्यावृत्ति का परिणाम होने की कसबे में चर्चा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें