कासगंज सोरों के रायपुर पटना गांव के ग्रामीण रवेन्द्र का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरों के ग्राम रायपुर पटना के लापता ग्रामीण का शव ग्राम गुड़गुड़ी में बंबा के निकट पड़ा मिला। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
ग्राम रायपुर पटना निवासी रवेंद्र सिंह (55) सोमवार की शाम अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गए थे। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आए तो परिजन को उनकी चिंता हुई। परिजन उनको तलाश करने के लिए खेत पर गए। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। दिन निकलने के बाद परिजन ने फिर से उनकी तलाश शुरू कर दी। सुबह के समय उनका शव समीपवर्ती गांव गुड़गुड़ी में बंबा की पटरी पर पड़ा मिल गया। परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजन का कहना है उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज का कहना है कि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।