फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में कमरे में मिली सिपाही की लाश

Fri, 14 Jun 2019 10:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतक सिपाही अमित कुशवाहा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमित कुशवाहा की गुरुवार को संदिग्ध हालात में अपने कमरे में लाश मिली। वह किराये के मकान में रहते थे। उनके पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे।सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र सिंह पहुंच गए। पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


लखौरा, थाना कुरावली, मैनपुरी निवासी अमित कुशवाहा (32) पुत्र मुन्नालाल कुशवाहा पुलिस लाइन में तैनात थे। धाकरान स्थित मोहर सिंह धाकड़ के मकान में पहली मंजिल पर कमरे में चार महीने से किराये पर रह रहे थे।

पत्नी अनुपम और दो बेटियां भी साथ रहती थीं। 15 दिन पहले वह गांव चले गए। अमित घर में अकेले थे। सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि अमित छह जून से ड्यूटी पर नहीं गया था। इस पर उसकी रपट लिखवाई गई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को कमरे से दुर्गंध आने पर मकान मालिक के कर्मचारी ने दोपहर तकरीबन 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस आई तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का गेट खोला। अंदर फर्श पर शव पड़ा हुआ था। शव कई दिन पुराना होने के कारण पहचान में नहीं आ रहा था। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक मोबाइल बरामद हुआ। यह सिपाही अमित का था। इस पर परिजनों को सूचना दी गई। सीओ ने बताया कि सिपाही शराब पीता था।

तीन दिन पहले अन्य लोगों ने उसे कमरे से बाहर आते हुए देखा था। शरीर पर चोट के निशान नजर नहीं आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शाम को परिजन आगरा पहुंच गए। 

सिपाही अमित कुशवाहा के पिता रेलवे में  नौकरी करते हैं। सिपाही की बड़ी बेटी नौ साल की है। सिपाही की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पिता अंबाला में थे। वह आगरा आने के लिए चल दिए।
विज्ञापन

सिपाही के कमरे की पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान शराब की छह से अधिक बोतल बरामद हुईं। इसके अलावा भी मोबाइल और अन्य सामान मिला है। नेम प्लेट भी मिली। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें