पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमित कुशवाहा की गुरुवार को संदिग्ध हालात में अपने कमरे में लाश मिली। वह किराये के मकान में रहते थे। उनके पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे।सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र सिंह पहुंच गए। पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
लखौरा, थाना कुरावली, मैनपुरी निवासी अमित कुशवाहा (32) पुत्र मुन्नालाल कुशवाहा पुलिस लाइन में तैनात थे। धाकरान स्थित मोहर सिंह धाकड़ के मकान में पहली मंजिल पर कमरे में चार महीने से किराये पर रह रहे थे।
पत्नी अनुपम और दो बेटियां भी साथ रहती थीं। 15 दिन पहले वह गांव चले गए। अमित घर में अकेले थे। सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि अमित छह जून से ड्यूटी पर नहीं गया था। इस पर उसकी रपट लिखवाई गई थी।